सहारनपुर में 2 उपद्रवियों के घर चला बुलडोजर, पुलिस कर रही ताबड़तोड़ गिरफ्तारी

punjabkesari.in Saturday, Jun 11, 2022 - 06:06 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के बीते जुमे की नमाज के बाद अलग-अलग जिलो में हिंसा भड़क गया, जिसके बाद सहारनपुर में  उपद्रव करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई। शनिवार को पुलिस और प्रशासन की टीम दो उपद्रवियों के घर बुल्डोजर लेकर पहुंची। इनके घर पर अवैध निर्माण को गिराया गया। आरोपियों के नाम अब्दुल वाकीर और मुजम्मिल है। अब्दुल वाकीर खत्ता खेड़ी और मुजम्मिल हबीबगढ़ इलाके में रहता है।

शुक्रवार को हुई हिंसा में पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाया है। दोनों आरोपी जेल में बंद है। ये लोग नमाज के बाद सड़क पर उपद्रव कर रहे थे। इन दोनों ने भीड़ पर पथराव किए और नारे लगाए। विवाद पोस्टर भी वायरल किया था। इसके कई वीडियो पुलिस के हाथ लगे थे। इसके अधार पर पुलिस ने एक्शन लिया।

सहारनपुर की जामा मस्जिद में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से ही भीड़ जुटने लगी थी। पुलिस को प्रदर्शन की भनक लगी तो पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। मस्जिद के अंदर लोग नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की बात कर रहे थे। नमाज खत्म होते ही प्रदर्शन शुरू हो गया। नूपुर शर्मा मुर्दाबाद, नूपुर को फांसी दो जैसे नारे लगने लगे। पुलिस ने समझाना शुरू किया, लेकिन बात नहीं बनी।

करीब पौने तीन बजे हिंदू संगठन के लोग भी बाजारों में उतर गए थे। हिंदू युवा वाहिनी, भैरव करणी सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ता के अलावा भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नगर अध्यक्ष राकेश जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भी पहुंच गए थे, लेकिन सिटी SP राजेश कुमार ने सभी को समझाया और अलग कर दिया।

Content Writer

Imran