मुख्तार के बेटे अब्बास के मकान पर आज भी चला बुलडोजर, मजबूत मकान के लिए मंगाई गई खास मशीन

punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2023 - 05:23 PM (IST)

मऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार का माफियाओं, अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की संपत्ति पर आज दूसरे दिन भी बुलडोजर चलाया गया। इससे पहले बेटों की बिल्डिंग पर शुक्रवार को बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। उत्तर प्रदेश के मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की संपत्ति है जिसे तोड़ा गया।

आज ध्वस्तीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा- सिटी मजिस्ट्रेट 
इस बारे में जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि इसको तोड़ने की कार्रवाई कल से चल रही है। इसको तोड़ने के लिए खास मशीन मंगाई गई है, क्योंकि यह काफी मजबूत मकान है। आज ध्वस्तीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। मऊ में मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और छोटे बेटे उमर अंसारी के नाम बने दो मंजिला मकान को बुलडोजर से गिराए जा रहे हैं। अब्बास अंसारी ने हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल कर ध्वस्तीकरण के आदेश को चुनौती दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। 

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है कि इस संपत्ति का उपयोग मुख्तार अंसारी और उनके 2 बेटों अब्बास और उमर अंसारी द्वारा एक कार्यालय और निवास के रूप में किया गया था। विध्वंस की प्रक्रिया कल शुरू हुई थी लेकिन बाद में तकनीकी दिक्कतों के कारण इसे रोक दिया गया था। इसे आज फिर से शुरू किया गया।

जेल में बंद है अब्बास 
जानने योग्य है कि मऊ विधासनभा सीट से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को ईडी ने मनी लॉड्रिंग के मामले में पिछले साल नवंबर में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। बता दें कि बांदा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी मऊ सीट से विधायक है और चित्रकूट जेल में बंद है। 


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj