आगरा में डबल मर्डर से दहशत, दबंगों ने पिता-पुत्र को सरेआम गोली मार उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2021 - 09:14 AM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बसौनी क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर खेत में बकरी के प्रवेश कर जाने के बाद दबंगों ने पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां पिता को मृत घोषित कर दिया गया जबकि पुत्र की गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान बसौनी के गांव निवासी भीकम सिंह (55) और उनके बेटे जितेंद्र (22) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों पिता पुत्र गांव के बाहर बकरी चरा रहे थे। तभी एक बकरी गांव के ही ज्ञान सिंह के खेत में चली गई। जिस पर दोनों के बीच बहस हो गई और सिंह ने दोनों को गोली मार दी । पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी ज्ञान सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Anil Kapoor