हैवानियतः महिला व उसके 5 बच्चों पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

punjabkesari.in Tuesday, Jan 14, 2020 - 05:19 PM (IST)

मेरठः धीरे-धीरे दुनिया में संवेदनाएं खत्म होती जा रही है। इंसान निरंकुशता की सारी हदें पार कर दिया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दिल दहला देने वाली खबर आई है। जहां देर रात घर में सो रही महिला व उसके 5 बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

खिड़की में पाइप डालकर बच्चों और महिला के ऊपर डाला पेट्रोल
बता दें कि मामला खरखौदा थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव का है। जहां 40 वर्षीय रहामीन अपने पांच बच्चों यसा 12 वर्ष, अनस 8 वर्ष, बुशरा 9 वर्ष ,राहिल 14 वर्ष और साफिया 11 वर्ष के साथ रहती है।रहामीन का पति 8 वर्ष पूर्व उसे छोड़कर चला गया था। तभी से वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करती है। देर रात अज्ञात युवक द्वारा खिड़की में पाइप डालकर बच्चों और महिला के ऊपर पेट्रोल डाला गया। उसके बाद डंडे में कपड़ा बांधकर आग लगा दी। आग लगने पर महिला ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाया।

एक बच्चे को दिल्ली किया रेफर
पड़ोसियों के आने तक रहामीन, यसा और अनस काफी झुलस चुके थे। वहीं बुशरा, राहिल और साफिया मामूली झुलसे हैं। पुलिस ने महिला और अनस को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बाद में अनस को दिल्ली रेफर कर दिया गया।

पुलिस के हाथ नहीं लगा अभी तक कोई सबूत
एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि मामले में अभी तक कोई भी क्लू हाथ नहीं लग पाया है। मामला गंभीर है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

Ajay kumar