दहेज लोभियों ने विवाहिता को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाया, मौत

punjabkesari.in Sunday, Nov 04, 2018 - 02:25 PM (IST)

बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा में ससुरालियों ने एक विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास किया। वहीं अास-पास के लोगों ने महिला की चीख पुकार सुनी तो उन्होंने विवाहिता को अस्पताल भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

मामला गिरवा थाना के जरर गांव का है। यहां दहेज में मोटरसाइकिल ना मिलने पर ससुराल पक्ष लगातार 3 साल से महिला को प्रताड़ित कर रहे हैं। जिसके चलते कल शाम महिला के साथ मारपीट करके मिट्टी का तेल डालकर जान से मारने का प्रयास किया। वहीं आस-पड़ोस के लोगों ने महिला की चीख-पुकार सुनकर उसे एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखकर उसे कानपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में विवाहिता ने दम तोड़ दिया।

मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने जानकारी दी कि शादी में 2 लाख रुपए दहेज में दिया था। जिसके चलते 2 साल बाद ससुराल पक्ष दहेज में एक मोटरसाइकिल मांग की। मांग पूरी ना होने के कारण बेटी के ऊपर उसके ससुराल पक्ष ने मिट्टी के तेल से आग लगा दी। 

Tamanna Bhardwaj