घर में आग लगने से सिलेेंडर हुआ ब्लास्ट, पूरा घर जलकर राख

punjabkesari.in Sunday, Apr 01, 2018 - 04:52 PM (IST)

मऊः उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में अचानक सिलेंडर फट गया। वहीं इस हादसे में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं घर में लगी आग को बुझाती हुई 2 महिलाएं भी झुलस गई। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के चालीसवा गांव का है। यहां रविवार को मुनेश्वर चौहान के घर में उसकी पत्नी सरिता खाना बना रही थी। तभी उसका मासूम बेटा रोने लग गया वो बेटे को चुप कराने चली गई। उसी समय चुल्हे की निकली आग से चूल्हे के बगल में रखे सिलेंडर ने आग को पकड़ लिया।

आग की चपेट में आया सिलेंडर धू-धू कर जलने लग गया। धीरे-धीरे आग ने पूरे घर को  अपनी चपेट में ले लिया है। तभी घर की महिलाओं ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन भीषण आग में महिलाएं झुलस गई। जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

वहीं इस मामले में पीड़ित सुदामी देवी ने बताया कि घर का पुरा सामाना जलकर राख हो गया है। घर में कुछ भी नहीं बचा है। आग को बुझाने में कई लोग घायल हुए हैं। 

Punjab Kesari