यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, 2 दर्जन यात्री घायल

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 12:30 PM (IST)

बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा में एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए जबकि 2 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

हादसा कोतवाली देहात के अंतर्गत आने वाले महोखर गांव के पास का है। सुबह बांदा से फतेहपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधिक गति और अचानक आए ब्रेकर की वजह से यह हादसा हुआ है। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर जिला अस्पताल भेज दिया। बस सवार लगभग दो दर्जन यात्रियों को मामूली चोट आई है जिनका उपचार कर घर भेज दिया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Ruby