Big Accident:  लुधियाना से रायबरेली जा रही बस पलटी, 6 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2022 - 10:28 AM (IST)

फिरोजाबाद(अरशद अली): उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पंजाब के लुधियाना से उत्तर प्रदेश के बरेली जा रही बस डीसीएम से टक्कर के बाद गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 22 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बस में कुल 45 लोग सवार थे। इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

6 की दर्दनाक मौत 22 यात्री हुए घायल
आपको बता दें कि शिकोहाबाद के नगला खंगार में 61 मेल स्टोन के पास लुधियाना से रायबरेली जा रही स्लीपर बस आगे जा रही डीसीएम में घुस गई। हादसे में घायल लोगों को आनन-फानन में इलाज के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी उपचार चल रहा है। वहीं हादसे में घायल कुछ लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच में जुट गई।

बस हादसे में इन लोगों की हुई मौत
- अयांश (15 महीने) पुत्र सुनील
- रीना (22 वर्ष) पत्नी सुनील निवासी कुसुम्भी थाना असोथर जिला फतेहपुर।
- सन्तलाला ( 67 वर्ष) निवासी पन्नोई जिला कौशाम्बी ।
- अन्य 3 व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पाई है।

Content Editor

Anil Kapoor