सड़क हादसों में हो रही वृद्धि, कानपुर में यात्रियों से भरी बस पलटी

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 02:20 PM (IST)

कानपुरः उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। जिससे कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। ताजा मामला कानपुर का है। जहां एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए।

दरअसल एक प्राइवेट बस भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पास दिल्ली से कानपुर जा रही थी। रास्ते में वह अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 2 दर्जन यात्री सवार थे। वहीं हादसे में 5 लोग घायल हो गए। तभी लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में जायजा लिया और उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी। 

Tamanna Bhardwaj