शफीकुर्रहमान बर्क का बेतुका बयान, कहा- शादी की उम्र सीमा बढ़ाने से लड़कियां करेंगी ज्यादा आवारगी

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 07:31 PM (IST)

लखनऊ: अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।  कैबिनेट द्वारा पारित लड़कियों शादी के लिए उम्र 18 की सीमा बढ़ाकर 21 साल करने के प्रस्ताव पर बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शादी की उम्र सीमा बढ़ाने से लड़कियां ज्यादा आवारगी  करेंगी। वहीं इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सपा प्रमुख पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में ऐसे लोग है तो महिलाओं की सुरक्षा क्या करेंगे।

फिलहाल सपा प्रमुख ने इसे लेकर सफाई देते हुए कहा कि ऐसे बयानों से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।  उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी महिलाओं के सम्मान के साथ खड़ी है। बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को पुरुषों एवं महिलाओं के विवाह की न्यूनतम आयु में एकरूपता लाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। सरकार ने लड़कियों के विवाह की न्यूनतम कानूनी आयु को 18 साल से बढ़ाकर पुरुषों के बराबर 21 साल करने की मंजूरी दे दी है।

Content Writer

Ramkesh