CAA Protest उग्र: लखनऊ के कई इलाकों में हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने 2 पुलिस चौकी काे फूंका

punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2019 - 04:14 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने खदरा और सतखंडा पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया है। पुलिस ने खदेडऩे की कोशिश की तो उनपर पत्थरों से हमला कर दिया गया। जिससे पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी। जिसमें कई प्रदर्शनकारियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है। 

सभी मेट्रो स्टेशन बंद
सुरक्षा के मद्देनजर लखनऊ से सभी मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। मेट्रो बंद होने की वजह से कई यात्री स्टेशन पर फंसे हुए हैैं। 

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। 

लखनऊ पुलिस हुई फेल
सुरक्षा चाक चौबंद का दावा करने वाली लखनऊ पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हुई है। पुलिस की किलाबंदी पुराने लखनऊ से परिवर्तन चौक के बीच 10 से अधिक बैरिकेटिंग होने के बाद भी हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी परिवर्तन चौक पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया। 

Ajay kumar