UP में नहीं होगा कैबिनेट विस्तार, जितिन प्रसाद और संजय निषाद समेत 6 नए चेहरों के शामिल होने की थी सं

punjabkesari.in Thursday, Aug 12, 2021 - 01:36 PM (IST)

लखनऊः आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी जोरों पर है। ऐसे में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को बहुत कम समय बचा है। इसी के मद्देनजर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना पर संघ और भारतीय जनता पार्टी ने फूल स्टॉप लगा दिया है।

बता दें कि योगी सरकार के तीसरे विस्तार को लेकर भाजपा संगठन ने 6 नए चेहरों के नाम तय कर लिए हैं। जिसका फोकस जातीय समीकरण पर हैं। इस सूची में कांग्रेस पार्टी से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का नाम टॉप पर है। गौरतलब है कि मौजूदा मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री हैं, यानी कुल 54 मंत्री हैं। इस हिसाब से 6 मंत्री पद अभी भी खाली हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static