नोएडा स्टेडियम में तेजाब पीड़िताओं के कैफे का शुभारंभ, स्टोर की वेबसाइट भी जारी

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 10:23 AM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 21 स्थित नोएडा स्टेडियम में तेजाब हमले की पीड़ित महिलाओं द्वारा संचालित शीरोज़ हैंगआउट नए कैफे का उद्घाटन किया गया। इस इस कैफे के संचालन को सहयोग करने वाली कंपनी आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री ऋषि आनंद अपनी टीम के साथ उद्घाटन पर पहुंचे। 

कैफे आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम 
इस दौरान सामाजिक संस्था के द्वारा इस पहल को शुरू करने वाले शीर्ष पदाधिकारियों ने कहा कि शीरोज़ हैंगआउट कैफे को आधार हाउसिंग फाइनेंस की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी पहल के सहयोग से नवीनीकरण किया गया है। यह कैफे को तेजाब से पीड़ित उन महिलाओं, युवतियों के लिए न सिर्फ रोजगार का साधन है, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। यहां सर्वाइवर्स स्वयं कैफे का संचालन करती हैं और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। 

शीरोज़ स्टोर की वेबसाइट का भी शुभारंभ हुआ
इस अवसर पर एक और महत्वपूर्ण पहल शीरोज़ स्टोर की वेबसाइट का भी शुभारंभ किया गया। शीरोज़ स्टोर एक हैंडीक्राफ्ट स्टोर है, जहां एसिड अटैक सर्वाइवर्स अपने हाथों से बनाए गए उत्पादों को तैयार कर बेचती हैं। वेबसाइट लॉन्च होने से अब उनके उत्पाद देश-विदेश के अधिक लोगों तक पहुंच सकेंगे, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि शीरोज़ हैंगआउट कैफे और इससे जुड़ी सभी पहलें सामाजिक संस्था द्वारा संचालित की जा रही हैं। फाउंडेशन का उद्देश्य तेजाब पीड़ितों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static