पुलिस को फोन कर बोली नन्ही दुल्हन- 35 साल के लड़के से जबरन हो रही शादी...अंकल प्लीज रूकवा दो

punjabkesari.in Monday, Feb 22, 2021 - 10:18 AM (IST)

वाराणसीः बाल विवाह निश्चित तौर पर एक अभिशाप है इसमें एक नहीं बल्कि कई जिंदगियां तबाह हो जाती हैं। बाल विवाह को लेकर देश में सख्ति लागू है इसके बावजूद परिजन कभी लालच में तो कभी अज्ञानता में इस समस्या में अपने बच्चों को झोंक देते हैं। इसका परिणाम भी भयानक ही होता है। आज का समय लड़कियों के लिए बदलाव की बयार लेकर आया है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का है। जहां एक बेटी ने खुद पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ता को फोन कर कम उम्र में अपनी शादी होने की जानकारी दी। शादी रुकवाने के बाद पिता के खिलाफ पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है।

बता दें कि मामला वाराणसी के चोलापुर थाने का है जहां पुलिस को 15 साल की बच्ची का फोन आया। बताया कि उसके पिता उसकी शादी मुरादाबाद में एक 35 साल के व्यक्ति से कर रहे हैं। उसने कहा कि,'अंकल मैं पढ़ना चाहती हूं, प्‍लीज मेरी शादी रुकवा दीजिए।' लड़की ने बताया कि मुरादाबाद से तीन लोग यहां आए हैं। चोलापुर थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह को दी।  पुलिस उस बच्ची के घर पहुंची। इसके बाद मुरादाबाद से आये तीन लोगों, बालिका के पिता को पुलिस थाने ले आई। रविवार को जिला बाल संरक्षण इकाई से आकाश मिश्रा तथा विजय चौहान थाने पहुंचे। पिता के अड़े होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi