सपा से गठबंधन कर सकते हैं लेकिन पार्टी का विलय नहीं: शिवपाल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2020 - 11:05 AM (IST)

बदायूं: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में अपने निजी कार्यक्रम में शिरकत करने प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि होली पर हम अखिलेश यादव को आशीर्वाद देने सैफई गए थे। वहीं शिवपाल ने कहा कि साध्वी प्राची का कोरोना वायरस को लेकर मस्जिद बंद करने का बयान गलत है। साथ ही उन्होंने कहा की 2022 में हम अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लडेंगे। आप मीडिया के लोग भिड़ाने का काम करते हो।
PunjabKesari
बता दें कि बदायूं पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया द्वारा अखिलेश यादव पर पूछे गए सवाल पर कहा कि हमारी पार्टी समाजवादी पार्टी से गठबन्धन तो कर सकती है लेकिन विलय नहीं करेगी। उन्होंने कहा की हम सैफई में होली कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव को आशीर्वाद देने ही गए थे। हमारा मकसद सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को हराना है। उन्होंने कहा चुनाव में हमारा चुनाव चिन्ह चाबी ही रहेगा। 2022 का चुनाव हम गठबन्धन से लड़ेंगे यह हम 2022 के चुनाव से पहले तय करेंगे।
PunjabKesari
वहीं कोरोना वायरस को लेकर पूछे गए एक सवाल पर क्या मन्दिरों की तरह मस्जिद भी इस वायरस की वजह से बंद होने चाहिऐ? इस पर उन्होंने कहा की हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश है। साध्वी प्राची के बयान पर उन्होंने कहा भाजपा हमेशा से लड़ाती आयी है और आज भी लड़ाने की कोशिश कर रही है। साध्वी प्राची का बयान बिल्कुल गलत है। वहीं आजम खान पर शिवपाल ने कहा कि उनके साथ भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।

सीएए और एनआरसी पर प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि  यह कानून देश हित में नहीं है। यह क़ानून देश को तोड़ने वाला कानून है। इसका हम विरोध कर रहे हैं और हमेशा करेंगे। वहीं गठबंधन पर कहा कि गांधीवादी, चौधरी चरण सिंह वादी जितने भी समाजवादी उपेक्षित घूम रहे हैं उनको सबको इकठ्ठा कर यूपी में सरकार बनाएंगे।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static