CCTV फुटेज में कैद हुआ ‘भूत’! रास्ते से गुजरने वाले लोगों का करता है पीछा

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 05:54 PM (IST)

झांसी: उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के प्रेमनगर थाने के ईसाई टोला क्षेत्र में एक एेसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक भूत ने क्षेत्र के लोगों के दिलों में दहशत का माहौल बना दिया है। बताया जा रहा है कि वहां से निकलने वाले लोगों का भूत पीछा करता है। एेसी ही एक घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मामला झांसी के ईसाई टोला में माहौर की आटा चक्की के पास का है। यहां पिछले काफी दिनों से लोग रात को उस तरफ आने से डर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रात को उस रास्ते से जाने पर भूत पीछा करने लगता है। बता दें कि कुछ दिन पहले एक भाई-बहन रात को अस्पताल से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें पीछे से चीखने की आवाज सुनाई। जब दोनों ने पीछे पलटकर देखा तो उनके होश उड़ गए। वहां सफेद रंग का सूट पहने एक महिला उनका पीछा कर रही थी।

इस मामले में इलाके के रहने वाले प्रदीप शर्मा ने बताया कि जब मैं रात को काम करके आया तो रास्ते में महिला की चीख सुनाई दी। जब मैंने देखा तो कुछ दिखाई नहीं दिया। फिर दूसरे दिन मैंने फुटेज देखा तो उसमें एक महिला और आदमी रास्ते से आ रहे हैं। उनके पीछे एक महिला सफेद कपड़ों में दौड़ती नजर आ रही है। वहीं, पुलिस इसके पीछे किसी शरारती तत्व के होने की बात कह रही है।

Anil Kapoor