लखनऊ एक्‍स्‍प्रेस-वे पर कार और ट्रैक्‍टर की टक्कर, दर्जनों मजदूर घायल

punjabkesari.in Thursday, Apr 05, 2018 - 05:23 PM (IST)

आगराः लखनऊ एक्‍स्‍प्रेस-वे पर गुरुवार को तेज रफ्तार कार की ट्रैक्‍टर से टक्कर हो गई, जिसमें 25 मजदूर घायल हो गए। फिलहाल घायलों को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक डौकी थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण वह ट्रैक्टर से जा टकराई। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में मौजूद 25 मजदूर घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सीओ फतेहाबाद श्लोक कुमार ने बताया कि घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है और हादसे की जांच कराई जा रही है।

Punjab Kesari