अयोध्या में दर्दनाक सड़क हादसा: कार सवार मां-बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2022 - 06:43 PM (IST)

अयोध्या: भगवान राम की नगरी अयोध्या में बारात से लौट रही कार दर्दनाक हादसे की शिकार हो गई। हादसा इतना भयानक था कि  कार में सवार मां बेटे की मौत हो गई जबकि  जबकि एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दोड़। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने मां बेटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बता दें कि घटना जिले के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के बदलेपुर गांव के पास की है। जहां पर कार में सवार होकर बारात से 9 लोग लौट रहे थे। इसी दौरान बेकाबू कार एक गड्ढे में पलट गई। कार में सवार सोनू सिंह (12) एवं उनकी माता गीता सिंह (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य लोग जिसमें श्रद्धा सिंह (28) अर्पित सिंह (26) भुप्पू सिंह (35) एवं अभय सिंह घायल हो गए हैं। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर रुदौली भिजवाया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया गया।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही हम सभी मौके स्थानीय पुलिस पहुंची। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर रुदौली भिजवा दिया गया था। जहां से गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया गया। मृतक के शव को अभिरक्षा में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा।
 

Content Writer

Ramkesh