बलरामपुर में बड़ा हादसा: सड़क किनारे तालाब में डूबी कार, पांच लोगों के डूबने की आशंका

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2022 - 07:43 PM (IST)

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब  तेज रफ्तार एसयूवी कार अनियंत्रित होकर गहरे कुंड में गिर गई। आनन-फानन में लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस रेक्यू ऑपरेशन चलाकर एसयूवी को निकाल लिया है। आशंका जताई जा रही है कि कार में 5 से 6 लोग सवार थे। पुलिस कार सवार लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ले रही है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक किसी की बरामदगी नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक कार तुलसीपुर से बलरामपुर की तरफ जा रही थी इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के मुताबिक एसयूवी को क्रेन से निकाला गया। कार मालिक के संबंधित लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कि कार में कितने लोग सवार थे। उसी के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static