सावधान! लखनऊ में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 1523 लोगों का चालान

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 06:56 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस के नियमों की अनदेखी करने वाले 1523 लोगों का आज ई-चालान किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार शाम यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नवीन आरोरा के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।

इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न/न लगाने वाले 797 तीन सवारी बैठाने पर 33 लोगों का, नो-पार्किंग में किए गए चालान 210 और गलत दिशा में चलने वाले 43 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 107 लोगों का जबकि ओवर स्पीड में 192 लोगों के चालान किये गये। इसके अलावा अन्य मामलों में 141 लोगों के चालान किए गए।

प्रवक्ता ने बताया कि बगैर कागजात दो वाहन सीज किए गए। इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर एक लाख 88 हजार 910 रुपए शमन शुल्क के रुप में वसूले गए।

Umakant yadav