सावधान! उत्तर भारत में और बढे़गी ठंड, 8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ UP का सबसे ठंडा स्थान रहा मेरठ

punjabkesari.in Tuesday, Dec 15, 2020 - 09:06 AM (IST)

नयी दिल्ली/लखनऊः आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने बुलेटिन में कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा पहले ही कोहरे से गुजर रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान मध्य एवं पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन उसके बाद उसमें चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी।

राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा मेरठ
वहीं उत्तर प्रदेश में मौसम हिस्सा शुष्क रहा तथा कुछ स्थानों पर दिन ठंडा रहा एवं कोहरा छाया रहा। राज्य की राजधानी लखनऊ में न्यूतनम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया जबकि इलाहाबाद में यह 15 डिग्री रहा। बरेली, अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में पार 9.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढका। नजीबाबाद और बहराईच में न्यूनतम तापान नौ डिग्री सेल्सियस और इटावा में न्यूनतम तामपान 8.6 डिग्री रहा। मेरठ आठ डिग्री न्यूनतम तामपान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

कोहरा संग जारी हल्की बारिश 
पंजाब और हरियाणा के कई भागों में सोमवार को ठंड का प्रकोप रहा। हरियाणा में हिसार और नारनौल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.2 और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी और रोहतक में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.4 डिग्री और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में, अमृतसर, गुरदासपुर और बठिंडा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.6, 7.2 और 8. डिग्री सेल्सियस रहा । लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.2 और 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी मध्य प्रदेश में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा वहीं राज्य के कई भागों में रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी रही। राजस्थान के माउंट आबू में पारा हिमांग के नीचे चला गया।

 

Moulshree Tripathi