शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, कैंसर से जंग हारी ये खूबसूरत एक्ट्रेस, 26 दिनों बाद मिली मौत की खबर

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 05:42 PM (IST)

UP Desk: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां हॉरर टीवी शोज़ में अपनी दमदार मौजूदगी के लिए पहचानी जाने वाली कनाडाई अभिनेत्री कैरी ऐनी फ्लेमिंग का निधन हो गया है। 51 वर्षीय अभिनेत्री ने कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से इंडस्ट्री ने एक संवेदनशील और प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है।

को-स्टार ने की निधन की पुष्टि
मिली जानकारी के अनुसार, उनका निधन 26 फरवरी को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सिडनी में हुआ। बताया जा रहा है कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी जटिलताओं से जूझ रही थीं। उनके निधन की पुष्टि उनके सह-कलाकार Jim Beaver ने की, जिसके बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और करीबियों के मुताबिक, अभिनेत्री ने अपने अंतिम क्षण अपने परिवार और प्रियजनों के बीच बेहद शांत माहौल में बिताए। 

यह भी पढ़ें : मदरसा शिक्षक बना हैवान! 70 साल के मौलाना 'इकबाल' ने 11 साल के बच्चे से किया कुकर्म, मदरसे में हैवानियत की हद... Video Viral

बचपन से थी एक्टिंग की चाह 
16 अगस्त 1974 को नोवा स्कोटिया में जन्मीं फ्लेमिंग ने बचपन से ही अभिनय के प्रति गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने ब्रिटिश कोलंबिया में पली-बढ़ी और वहीं से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। शुरुआती दौर में उन्होंने टीवी सीरीज़ Viper में काम किया, जिसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में अपनी पहचान बनाई। 

यह भी पढ़ें : इस बार लगेगा Silent Lockdown, फिर घरों में कैद होंगे लोग, चौंका देगी वजह; क्या दोबारा आ रहे कोरोना जैसे हालात ? 

फिल्मी करियर और उप्लब्धियां  
फिल्मों की बात करें तो वह Happy Gilmore जैसी चर्चित फिल्म में भी नजर आईं। हालांकि उन्हें असली पहचान हॉरर जॉनर में मिली। खासतौर पर Masters of Horror के एक एपिसोड में उनके निभाए किरदार ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा। इसके अलावा लोकप्रिय सीरीज़ Supernatural में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई, जहां उनके अभिनय को काफी सराहा गया। 

फ्लेमिंग ने अपने करियर में भले ही छोटे रोल किए हों, लेकिन हर किरदार को उन्होंने पूरी शिद्दत से निभाया। यही वजह रही कि वह दर्शकों के दिलों में खास जगह बना सकीं। उनके निधन पर फिल्म और टीवी जगत से जुड़े कई कलाकारों ने दुख व्यक्त किया है और उन्हें एक संवेदनशील, समर्पित और प्रेरणादायक कलाकार बताया है। कैरी ऐनी फ्लेमिंग का जाना मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static