शामली से भाजपा विधायक व कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 12:00 PM (IST)

मुजफ्फरनगरः भाजपा विधायक तेजेन्द्र निर्वाल और कांग्रेस नेता इमरान मसूद के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।       

क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि झिंझाना शहर में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की एक रैली के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर शामली से भाजपा के विधायक निर्वाल के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित कुमार की एक शिकायत पर शिकायत दर्ज की गई। 

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में सेक्टर मजिस्ट्रेट धर्मेन्द्र की एक शिकायत पर कांग्रेस के पूर्व विधायक इमरान मसूद के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला दर्ज किया गया। तिवारी ने बताया कि मसूद पर कांग्रेस की एक चुनावी बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप है।         

Ruby