साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में दिग्विजय सिंह पर FIR दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2019 - 02:01 PM (IST)

कुशीनगरः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ कुशीनगर में कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। उनपर सामाजिक और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप है। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के बेटे दिव्येंदु मणि त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

तहरीर में कहा गया है कि, दिग्विजय सिंह ने 17 सितंबर को एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि लोग भगवा वस्त्र पहन कर मंदिरों में बलात्कार कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि RSS व हिंदू संगठनों के लोग ISI आतंकी संगठन से पैसा लेते हैं व मुसलमानों से ज्यादा आंतकवादी घटनाओं में संलिप्त हैं। देश भर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों को आंतकी गतिविधियों का केंद्र बताया था।

एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि, पुलिस ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए, 295ए, 298, 505 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static