UP: हरियाणा के पूर्व कांग्रेस मंत्री निर्मल सिंह के खिलाफ गोवंश हत्या का केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2020 - 05:20 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के बेहट क्षेत्र में गोवंश की हत्या के मामले में हरियाणा के पूर्व कांग्रेस मंत्री निर्मल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 एस चनप्पा के अनुसार हरियाणा सीमा पर निर्मल सिंह का फार्म हाउस है। वहीं वन गुर्जर इमाम हुसैन बरथाकोरसी के पास डेरा बनाकर रहता है। इमाम हुसैन गुर्जर की थाने पर दी तहरीर में कहा है कि निर्मल सिंह ने अपने साथियों के साथ उनके गोवंश पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थी। उसके दो गोवंश लापता है और एक पशु घायल हालत में डेरे पर वापस आ गया।       

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में बेहट पुलिस ने कल रात मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static