होली से पहले UP Police पर तगड़ा एक्शन! इतने पुलिसवालों पर गिरेगी गाज.... जानिए क्या है बड़ी वजह

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 02:17 PM (IST)

महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बलात्कार समेत कई मामलों में गिरफ्तार एक विचाराधीन कैदी अदालत में पेशी के लिए ले जाते समय पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने श्यामदेउरवा थाने में दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि एक नाबालिग से बलात्कार और दलित उत्पीड़न समेत कई मामलों में गिरफ्तार कुशीनगर निवासी किशन साहनी (22) को शनिवार को फरेंदा की अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। उसने बताया कि रास्ते में चौपरिया इलाके के पास लघुशंका का बहाना बनाकर साहनी फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह की शिकायत पर हेड कांस्टेबल उदयभान शुक्ला और होमगार्ड जवान नंदकिशोर के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें : लाखों दिलों पर राज करने वाली इस बेहद मशहूर YouTuber की मौत, फ्लैट से ऐसे हाल में मिली लाश.... Shock में फैंस और पूरा Internet

उसने बताया कि हेड कांस्टेबल की शिकायत पर फरार आरोपी किशन साहनी के खिलाफ भी अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए कई टीम गठित की गई हैं और उसे जल्द फिर से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिरासत के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static