जातिवाद, तुष्टीकरण एवं वंशवाद की राजनीति खत्म: श्रीकांत शर्मा

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2019 - 01:50 PM (IST)

 

मथुराः उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव से देश में जातिवाद , तुष्टीकरण एवं वंशवाद की राजनीति खत्म हो गई है। शर्मा ने शनिवार की शाम पत्रकारों कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिस पर किसी परिवार का कब्जा नहीं है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसमें छोटे स्तर से काम करके कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर भी पहुंचता है। समाजवादी पार्टी (सपा) कांग्रेस टीडीपी समेत अन्य दलों में परिवारों का कब्जा है।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा और बहुजन समाजपार्टी (बसपा) में सबसे अधिक नुकसान सपा का हुआ है। उसने दूसरी बार मात खाई है। पहले जब सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार थी तब उसने कांग्रेस से हाथ मिलाकर अपना वजूद खोया और इस बार जब खडे होने का अवसर था तब बसपा से हाथ मिलाकर अपना सब कुछ लुटा दिया है। उन्होने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती शून्य से 10 पर पहुच गई। अगर सपा इसी प्रकार से चली तो फिर उसका सूपडा साफ होना तय है।

शर्मा ने कहा कि सपा अध्सक्ष अखिलेश यादव की राजनीतिक अपरिपक्वता इसका मुख्य कारण है। उन्हें तो मुख्यमंत्री का पद विरासत में मिला था। पार्टी को खडा करने में मेहनत नेता जी(मुलायम सिंह यादव) और शिवपाल यादव ने की थी। उन्होंने कहा कि राजनीति में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, जयंत चैधरी अखिलेश यादव सरीखे अपरिपक्व शहजादों को जनता ने खारिज कर दिया है।

Tamanna Bhardwaj