CBSC Result 2019: यूपी की बेटियों ने फिर लहराया परचम, किया ऑल इंडिया टॉप

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2019 - 02:52 PM (IST)

नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12 वीं कक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली करिश्मा अरोड़ा और गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों को 500 में से 499 अंक मिले हैं।  

रिकार्ड 28 दिन के भीतर नतीजे हुए घोषित 
सीबीएसई की अध्य्क्ष अनिता करवाल ने आज यह घोषणी की। सीबीएसई के इतिहास में पहली बार 28 दिन के भीतर नतीजे घोषित हुए जो एक रिकार्ड है। अंतिम परीक्षा चार अप्रैल को खत्म हुई थी। इस बार 83.4 प्रतिशत नतीजे हुए। अनंतपुरम क्षेत्र 98.4 प्रतिशत के साथ टॉप पर है जबकि दिल्ली तीसरे स्थान पर है। लड़कियों के नतीजे 88.7 प्रतिशत रहे जो लड़कियों से नौ प्रतिशत अधिक रहे। लड़कों का प्रतिशत 79.4 रहा। केंद्रीय विद्यालय का परिणाम 98.54 प्रतिशत रहा। दिव्यांग छात्रों का प्रतिशत 83.29 प्रतिशत। 
PunjabKesari
इस बार दो टॉपर
इस बार दो टॉपर हैं जो लड़कियां हैं जिन्हें 499-499 अंक मिले हैं। ये संयुक्त टॉपर है। इनके नाम हंसिका शुक्ला, डीपीएस, मेरठ और करिश्मा अरोड़ा एस बी स्कूल मुजफ्फरनगर है। दूसरे स्थान पर तीन लड़कियां है जिन्हें 498 अंक मिले है। तीसरे स्थान पर 18 लड़के हैं जिन्हें 497 अंक मिले हैं। इनमें 11 लड़कियां भी शामिल हैं। दिव्यांगों में टॉप लावण्य बालकृष्ण है जो गुरुग्राम की हेरिटेज स्कूल से है। उसे 489 अंक मिले। दिव्यांगों में 34 छात्रों को 95 और उससे अधिक प्रतिशत अंक मिले। कुल 17 हज़ार 396 छात्रों को 95 और उससे अधिक प्रतिशत अंक मिले जबकि 94 हज़ार 299 छात्रों को 90 से अधिक प्रतिशत अंक मिले। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static