कानपुर को जलाने वाले दंगाईयों का CCTV फुटेज हुआ जारी, पुलिस जल्द करेगी गिरफ्तारी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 24, 2019 - 05:02 PM (IST)

कानपुरः कानपुर में शुक्रवार को शुरू हुई हिंसा के बाद अब पुलिस ने उपद्रवियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कानपुर पुलिस ने मीडिया को सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं। जिसमें बवाल व तोड़फोड़ करने वाले लोगों को साफ तौर पर देखा जा सकता है। पुलिस अब फुटेज के माध्यम से इन लोगों को पकड़ने की रणनीति बना रही है।

अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश का कहना है कि यतीमखाने पर हुई हिंसा में पुलिस का एक सिपाही गोली लगने से घायल हुआ था। एक सब इन्स्पेक्टर घायल हुआ, जो कि उन्नाव से आया था। उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। उसपर पेट्रोल बम से हमला किया गया था। इसके साथ ही कई पुलिस कर्मी घायल हुए थे, जो ज्यादा गंभीर थे। उनका इलाज हो रहा है और जो घायल थे। वो अपनी ड्यूटी पर है।

पुलिस का मनोबल कम नहीं हुआ है, बल्कि बढ़ गया है वो किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने में सक्षम है। माहौल शांतिपूर्ण है। सभी दुकाने खुल चुकी हैं। क्षेत्रों में तैनात पुलिस कर्मियों व आम जनमानस से उनका हाल-चाल लिया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को डर सता रहा है कि उनको गिरफ्तार किया जाएगा, लेकिन उनको अस्वस्थ किया गया है कि किसी निर्दोष व्यक्ति को जेल नहीं भेजा जाएगा। वीडियो फुटेज व फोटो के आधार पर दंगाईयों चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

 

Tamanna Bhardwaj