श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने की तैयारियां शुरू, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए गुरुद्वारे

punjabkesari.in Monday, Nov 11, 2019 - 06:48 PM (IST)

आगरा: यूपी के आगरा में गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने की तैयारियां जोरों पर है। शहर के सभी छोटे-बड़े गुरुद्वारे रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो गए हैं। प्रकाश पर्व पर फूलों से गुरु ग्रंथ साहेब का दीवान सजाया जाएगा। जिसमें दूरदराज से संगत मत्था टेकने आएगी।
PunjabKesari
बता दें कि गुरु नानक देव के 12 नवंबर को होने वाले प्रकाश पर्व के लिए गुरुद्वारा गुरु के ताल पर आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटिंग की गई है। कीर्तन दरबार के लिए प्रसिद्ध कीर्तनकार विशेषतौर पर दरबार साहिब अमृतसर से आएंगे। वहीं संगत के लिए अटूट लंगर लगेगा। गुरुद्वारा गुरु का ताल के प्रमुख संत बाबा प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रकाश पर्व गुरुद्वारा गुरु के ताल में डेढ़ लाख श्रद्धालु जुटेंगे। आतिशबाजी के साथ भव्य सजावट मुख्य आकर्षण होगा।
PunjabKesari
सिक्ख समाज की संगत भी रही साथ: प्रमुख संत
गुरुद्वारा गुरु के ताल प्रमुख संत बाबा प्रीतम सिंह ने बता कि श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारा सदर बाजार से एक प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के साथ-साथ पंच प्यारे भी चल रहे थे। वहीं सिक्ख समाज की संगत भी साथ रही। संगत में भारी संख्या में सिक्ख समाज के सेवादारों के साथ महिलाओं और बच्चों ने भी शिरकत की। उनबोंने बताया कि ये प्रभात फेरी शहजादी मंडी, नौलक्खा, मधुनगर से होते हुए गुरुद्वारा सदर बाजार पर जाकर समाप्त हुई। साथ ही आगरा का माईथान गुरुद्वारा, कलगीधर गुरुद्वारा, नॉर्थ ईदगाह गुरुद्वारा, नानक पाड़ा गुरुद्वारा, दमदमा साहिब गुरुद्वारा, लोहामंडी गुरुद्वारा, मधु नगर गुरुद्वारा, बल्केश्वर गुरुद्वारा, हाथी घाट गुरुद्वारा समेत सभी गुरुद्वारों को सजाया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static