सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह के जन्मदिन का जश्न...'रौशन तेरा नाम अखिलेश करेंगे' गाना प्रस्तुत

punjabkesari.in Monday, Nov 22, 2021 - 01:22 PM (IST)

लखनऊ: पूरे देश में समाजवाद का नारा बुंलद करने वाले 'धरतीपुत्र' मुलायम सिंह यादव आज 83 वर्ष के हो गए हैं। सपा कार्यकर्ताओं का सुबह से ही जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए जमावाड़ा लग गया है। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उनका जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। राजधानी लखनऊ में स्थित सपा मुख्यालय पर बेटे अखिलेश की मौजूदगी में मुलायम सिंह ने केक काटा। इस दौरान नेताजी को एक गाना भेंट किया गया। सॉन्ग 'रौशन तेरा नाम अखिलेश करेंगे' शीर्षक से बनाया गया है। वहीं सपा कार्यालय में मुलायम सिंह को अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव ने शॉल पहनाकर स्वागत किया।

वहीं गाने में कहा गया है कि तेरे ख्यालों को अखिलेश बढ़ाएंगे, रौशन तेरा नाम अखिलेश करेंगे। गीत में आगे लिखा है कि बदले है तूने देश के हालात मुलायम, तेरी अलग है सबसे बात मुलायम। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यालय में 83-83 किलो का दो लड्डू काटा गया है। वहीं एक 51 किलो का केक भी काटकर नेताजी का जन्मदिन मनाया गया।

उधर, सैफेई में शिवपाल सिंह यादव मुलायम के जन्मदिन पर केक काटेंगे। शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम को जन्मदिन की बधाई दी है। शिवपाल आज सुबह सैफई के चंदगीराम स्टेडियम में मुलायम के जन्मदिन पर दंगल करा रहे हैं. लेकिन, अखिलेश इस दौरान लखनऊ में ही रहेंगे। 


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj