केंद्र का योगी सरकार को तोफा, 2500 किमी लम्बी सड़क परियोजना को दी मंजूरी

punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2017 - 05:16 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यूपी में  2500 किमी लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को मंजूरी दे दी है। बता दें कि 2 लेन और 4 लेन बनाने का यह काम अक्तूबर माह से शुरु कर दिया जाएगा। इसनें अधिकांश जिला सड़कें अथवा राज्य राजमार्ग भी शामिल है।

सड़क परिवहन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूपी में 120 जिला सड़कों व राज्यमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने की योजना है। इन सड़कों पर प्रति वर्ष बढ़ते यातायात दवाब को देखते हुए यह फैंसला लिया गया है। 

उन्होंने कहा कि जरूरत के मुताबिक इन सड़कों को 2 लेन-4 लेन राष्ट्रीय राजमर्गा बनाया जाएगा। कहा कि यूपी सरकार ने प्रथम चरण  में 73 जिला सड़कों-राज्य राजमार्गों का अनापत्ति प्रमाण-पत्र मंत्रालय के पास पहले ही भेज दिया है।

दूसरे चरण में 45 जिला सड़कों-राज्य राजमार्गों का अनापत्ति प्रमाण-पत्र जल्द मिल जाएगा। इसके बाद मंत्रालय उनको राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने की घोषणा करेगा। दो लेन-चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किए जाएंगें। सभी परियोजनाओं को 2 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।