अयोध्या में एयरपोर्ट के निमार्ण के लिए केन्द्र सरकार ने खोला खजाना, 250 करोड़ की स्वीकृति दी

punjabkesari.in Friday, Feb 26, 2021 - 03:22 PM (IST)

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निमार्ण के लिए खजाना खोल दिए हैं। उन्होंने एयरपोर्ट के निमार्ण के लिए 250 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। वहीं इस कार्य के लिए योगी ने पीएम को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा अयोध्या भारत की सनातन आस्था का केंद्र बिंदु होने के नाते लाखों श्रद्धालु पर्व त्योहार पर आते हैं। सरकार की पहली प्रथामिका में अयोध्या शामिल है। उन्होंने कहा अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण की कार्रवाई युद्ध स्तर पर चल रही है। योगी ने कहा अयोध्या में पर्यटन और श्रद्धा का एक समन्वित रूप देखने को मिलता है।केंद्र और राज्य सरकार अयोध्या के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

बता दें कि अयोध्या को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अयोध्या को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में डेवलप करने का प्रस्ताव भारत सरकार के पास भेजा गया था। अब तक एयरपोर्ट निर्माण के लिए भूमि क्रय के लिए लगभग 1 हजार करोड़ की राशि दी केन्द्र सरकार से मिल चुकी है। साथ ही अधिग्रहण का कार्य तजी से चल रहा है। उन्होंने कहा अब तक 377 एकड़ की भूमि अब तक क्रय कर ली गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा मुझे प्रसन्नता है कि भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को एयरपोर्ट पर्यटन विकास के लिए 250 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसके लिए सीएम ने पीएम का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा अयोध्या एयरपोर्ट अत्याधुनिक बनाया जाएगा।  उन्होंने कहा इस तरह निश्चित रूप से अयोध्या के पर्यटन को और आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को और सरल होगा। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार प्रगट करता हूं साथ ही उन्होंने इसके केंद्रीय मंत्री हरदीप को हृदय से धन्यवाद दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static