लखनऊ में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 1449 लोगों का चालान

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2020 - 06:43 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 1449 लोगों का ई-चालान किया। पुलिस प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार शाम यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नवीन आरोरा के निर्देश पर लखनऊ में यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन, ओवर स्पीड आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।

इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न लगाने वाले 837 और तीन सवारी बैठाने पर 36 लोगों का नो-पार्किंग में किए गए 228 और गलत दिशा में चलने वाले 35 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 54 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा ओवर स्पीड वाले 60 और अन्य मामलों में 199 चालान किए गए।

उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर छह लाख 26 हजार 530 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static