उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बारिश की संभावना

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 04:31 PM (IST)

लखनऊः पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कई जगह बारिश होने या बौछारें पड़ने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। विभाग के अनुसार गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगह बारिश हुई।

बुधवार को राज्य के मुरादाबाद, मेरठ, आगरा, कानपुर, झांसी और वाराणसी मंडलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि अन्य मंडलों में इसमें बदलाव दर्ज नहीं किया गया। इलाहाबाद 33.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग के अनुसार मुरादाबाद, मेरठ और वाराणसी मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा, जबकि गोरखपुर में यह सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। लखीमपुर खीरी में सबसे कम 09.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

Deepika Rajput