जेल से आजाद हुए चंद्रशेखर, कहा-CAA के विरोध में जाऊंगा मंदिर, मस्जिद और गुरूद्वारा

punjabkesari.in Friday, Jan 17, 2020 - 11:23 AM (IST)

लखनऊ/ नई दिल्लीः जेल से रिहा हुए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को दिल्ली के रविदास मंदिर जाएंगे। उन्होंने जेल से निकलने के बाद शुक्रवार को जामा मस्जिद जाने का ऐलान करते हुए कहा था कि इसके बाद वे रविदास मंदिर जाएंगे। भीम आर्मी प्रमुख ने यह भी कहा था कि इसके बाद गुरुद्वारा और चर्च भी जाउंगा। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को देश को बांटने की साजिश बताया था।
PunjabKesari
बता दें कि चंद्रशेखर आजाद को गुरुवार की रात तिहाड़ जेल से रिहा किया गया। चंद्रशेखर को पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। आजाद के संगठन ने पुलिस की अनुमति के बगैर 20 दिसंबर को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च का आयोजन किया था। भीम आर्मी प्रमुख को 21 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को जमानत दी थी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कामिनी लाउ ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ राहत दी थी। आजाद को जमानत देते हुए अदालत ने कहा था कि वह चार हफ्तों तक दिल्ली नहीं आ सकेंगे और चुनावों तक कोई धरना आयोजित नहीं करेंगे। अदालत ने यह भी कहा था कि सहारनपुर जाने से पहले आजाद जामा मस्जिद समेत दिल्ली में कही भी जाना चाहते हैं, तो पुलिस उन्हें एस्कॉर्ट करेगी। न्यायाधीश ने कहा था कि विशेष परिस्थितियों में विशेष शर्तों की जरूरत होती है।





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static