चंद्रशेखर रावण गोरखपुर सदर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 02:32 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बाकी है और प्रदेश के नेताओं में दलबदल का खेल चरम पर चल रहा है।

 

Koo App
बाबासाहेब डॉo भीमराव अम्बेडकर जी व मान्यवर कांशीराम साहब जी की विचारधारा ’बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ को आगे बढ़ाने के लिए मुझे गोरखपुर सदर (322) से ’आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)’ का प्रत्याशी घोषित किया गया है। बहुत - बहुत आभार साधुवाद। पिछले 5 साल भी लड़ा हूँ। अब भी लड़ूंगा। जय भीम,जय मण्डल। बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय। - Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) 20 Jan 2022

इसी बीच अजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने  गोरखपुर सदर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने ऐलान कर सियासी माहौल गर्म कर दिया है। 

बता दें कि यूपी में चंद्रशेखर समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर राजनीतिक जमीन की तलाश में थे, लेकिन सपा मुखिया अखिलेश से गठबंधन पर बात नहीं बनी।

 

जिसके बाद उन्होंने 33 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया और बीते दिनों  अपने प्रत्याशियों के नाम भी घोषित किया।

Content Writer

Imran