यात्रीगण कृपया ध्यान दें... यूपी के 80 ट्रेनों के समय में फेरबदल, जानिए नया टाइम टेबल

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 02:49 PM (IST)

मुरादाबाद: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड या मंत्रालय स्तर से ऋषिकेश-बांदीकुई पैसेंजर और हेमकुंट एक्सप्रेस समेत 80 ट्रेनों के समय में फेरबदल की योजना बनाई गई है। लेकिन इन ट्रेनों में यात्रियों को स्पेशल ट्रेन का ही किराया देना पड़ेगा। सभी रेल मंडलों ने अपने मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के समय में हुए फेरबदल का ब्यौरा तैयार किया है। वहीं, मंडल का यह समय सारणी यात्रियों को राहत देने वाली नही है। न ट्रेनों के नंबर ठीक किया गया है न ही पहले जैसे समान्य किराया है। स्पेशल ट्रेनों के नाम पर अभी भी पैसे वसूली से यात्री परेशान नजर आ रहें है।

रद्द की गई दो पैसेंजर ट्रेन
बुधवार को ट्रेनों के समय में फेरबदल की सूचना के साथ मुरादाबाद मंडल की ट्रेन संख्या 24041-42 दिल्ली-कोटद्वार पैसेंजर और ट्रेन संख्या 54471-72 हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर को हमेशा के लिए रद्द कर दिया गया है। इन नंबरों से अब दूसरी ट्रेनें संचालित की जाएंगी।

मुरादाबाद के इन ट्रेनों में फेरबदल
ट्रेन नंबर वास्तविक नंबर कहां से कहां तक  नया समय

04366    54312     मुरादाबाद-बरेली      07:30

04326    74304     मुरादाबाद-संभल      07.55 

05365    55315    मुरादाबाद-रामनगर    09.15 

05367    55309    मुरादाबाद-रामनगर    17:15 

04302    64566    सहारनपुर-मुरादाबाद  09.20 

04325    74303     संभल-मुरादाबाद       12.20 

04365    54311     बरेली-मुरादाबाद       19.35 

05354    55312     काशीपुर-मुरादाबाद   19.30 

04331    74305     संभल-मुरादाबाद       20.45 

05364    55304     काठगोदाम-मुरादाबाद 21.10 

05366    55316     रामनगर-मुरादाबाद     23.30

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static