ताजमहल का नाम बदलकर कर दो 'राम महल' और विक्टोरिया पैलेस हो 'जानकी पैलेस': सुरेंद्र सिंह

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 01:54 PM (IST)

बलियाः यूं तो सीएम योगी अपने विधायकों और सांसदों की तारीफों के पुल बांधते हुए थकते नहीं हैं, लेकिन वहीं विधायक योगी सरकार को पलीता लगाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे। दरअसल हम बात कर रहे हैं हमेशा से अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में छाए रहने वाले विधायक सुरेन्द्र सिंह की। हमेशा की तरह उन्होंने इस बार भी एक विवादित बयान दिया है, लेकिन इस बार उनके निशाने पर ताजमहल है। 

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मुस्लिम शासकों के नाम पर बने रोड और स्मारक का नाम बदल देना चाहिए। ताजमहल को राम महल या कृष्ण महल कर देना चाहिए। वहीं विक्टोरिया पैलेस का नाम बदलकर जानकी पैलेस या पार्वती पैलेस कर देना चाहिए।

पहले भी दे चुके विवादित बयान
बता दें कि सुरेंद्र सिंह हमेशा विवादास्पद बयान देते रहते हैं। सुरेंद्र सिंह ने एक बयान में कहा था कि जहां एक विशेष वर्ग का दबदबा है, वहां हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। अगर हिंदुओं को सुरक्षित रहना है तो उन्हें केवल बीजेपी और मोदी को वोट करना होगा। उनकी मानें तो मऊ में हिंदू सुरक्षित नहीं है। अगर आप खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो केवल नाम और काम पर वोट देने की जरूरत नहीं है। सभी हिंदुओं को अपने सम्मान के लिए आंख मूंदकर मोदी को वोट करना चाहिए।

Ruby