चरथावल विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2017 - 03:19 PM (IST)

चरथावल विधानसभा संख्या-12
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार
मुजफ्फरनगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 12 चरथावल है। चरथावल विधानसभा में साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 91 हजार 92 है। इस जनसंख्या में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 61 हजार 945 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 29 हजार 141 है. सीट पर बीएसपी का वर्षों से दबदबा रहा है, और पिछले तीन चुनावों में यहां से बसपा के उम्मीदवार ही जाते हैं. इस बार क्या होगा, इसका फैसला नतीजे आने के बाद ही होगा। लेकिन सीट पर पिछले चुनावों में कौन सी पार्टी कितने फायदे और घाटे में रही, आइए जानते हैं।

               
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
चरथावल विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
साल 2012 के विधानसभा चुनावों में यहां से बीएसपी के नूर सलीम राणा को जीत हासिल हुई थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के विजय कुमार को पराजित क्या था। सपा के मुकेश कुमार चौधरी सीट पर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के सईदुज्जमा 15.38 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
साल 2007 के चुनावों में भी यहां बीएसपी के ही प्रत्याशी अनिल कुमार को जीत मिली थी। उन्होंने बीजेपी के रामपाल को तकरीबन 2 हजार वोटों के अंतर से हरा दिया। सपा तीसरे स्थान पर जबकि कांग्रेस की विमला देवी चौथे स्थान पर रही थीं।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा यानि साल 2002 के चुनावों में यहां से बीएसपी की ही उम्मीदवार उमा ने ही जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के जगवीर सिंह तीसरे स्थान पर थे जबकि कांग्रेस के जगवीर चौथे स्थान पर रहे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें