चौधरी जयंत सिंह का BJP पर पलटवार, बोले- मैं कोई चवन्नी नहीं जो पलट जाऊंगा...
punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 05:55 PM (IST)
मुजफ्फरनगर: राष्ट्रीय लोक दल(रालोद) के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने खतौली पहुंचकर जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाजपा में संभावनाएं खुली होने के बयान पर जयंत ने कहा कि मैं कोई चवन्नी नहीं हूं जो पलट जाऊंगा। यह मान सम्मान की लड़ाई है। किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई है। भाजपा आज समाज को जाति और धर्म में बांटने का काम कर रही है।
जयंत ने कहा, किसानों को सावधान रहना होगा, बंटना नहीं है। भाजपा जुमले फेंकने का काम करेगी, लेकिन इन पर सावधानी रखनी है। समाज को जोडकऱ चलें। परीक्षा की घड़ी है। मेहनत से यह समीकरण खड़ा है। पटना और इलाहाबाद में क्या हुआ। लाठी देश के भविष्य पर पड़ रही है। किसानों को रौंदा गया, तब कहां थे पीएम, सीएम और गृहमंत्री।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह शुक्रवार यानी 28 जनवरी को दोपहर के समय संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। चौधरी जयंत सिंह जिले का दौरा कर यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।