UP में हार के बाद चौधरी जयंत सिंह का बड़ा फैसला, RLD के सभी फ्रंटल संगठन भंग
punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 04:33 PM (IST)

मेरठ: यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बड़ा फैसला किया है। रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने तत्काल प्रभाव से पार्टी का प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला संगठन के साथ ही सभी फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया है। सोमवार को रालोद के ऑफिशियल ट्विटर हैंडलर से ये बड़ी सूचना जारी की गई। दरअसल, रलोद ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा।
जाहिर है कि इस निर्णय के बाद जल्द ही नए सिरे से चरणवार संगठन का पुनर्गठन होगा। पार्टी अध्यक्ष का ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है। माना जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष ने ये फैसला विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लिया है। विधानसभा चुनाव में संगठन की निष्क्रियता और पार्टी प्रत्ययाशियों के चयन को लेकर हुई हार पर उंगली उठ रही थी। अब असंतुष्ट नेताओं को संगठन में प्रमुख पद देकर संतुष्ट किया जाएगा। खराब प्रदर्शन करने वालों को संगठन में जगह नहीं मिलेगी। बता दें कि इस बार राष्ट्रीय लोकदल समाजवादी पार्टी गठबंधन का हिस्सा थी, जिसमें सुभासपा और प्रसपा समेत कुल चार पार्टियां थीं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर लगी रोक हटाई गई

आज का राशिफल 2 जुलाई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा रविवार को कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल को संबोधित करेंगे

भाजपा के दो दिवसीय कार्यक्रम में हैदराबाद पहुंचे CM योगी, एयरपोर्ट पर कार्यताओं ने किया स्वागत