इस मुर्गे पर है ढाई साल के मासूम की हत्या का आरोप

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2017 - 02:18 PM (IST)

सहारनपुरः सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ इलाके में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक खूंखार मुर्गे ने घर में खेल रहे बच्चे को चोंच से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

जानकारी के अनुसार गांव खुशहालीपुर कला ​में महकार सिंह​ अपनी बीवी और 3 बच्चो के साथ रहता है। बीती ​दोपहर महाकर सिंह घर के काम से कहीं बाहर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि महकार की पत्नी बच्चों को घर के आंगन में ​खेलता छोड़ खाना बनाने ​में व्यस्त हो गई। इसी बीच ढाई साल का बच्चा कालू खेलता हुआ पड़ोसी के आंगन में चला गया।

जहां पड़ोसी ने अपने घर में मुर्गे पा​ले हुए हैं। ​कालू पडोसी के बच्चों के साथ खेलने लगा कि इसी बीच एक मुर्गे ने बच्चे के सिर पर चोंच से हमला कर दिया। जिससे बच्चा​ बुरी तरह से लहूलुहान हो​ गया​। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब खूंखार मुर्गे ने बच्चे के सिर पर कई वार कर दिए।​ जिससे बच्चा वहीं बेहोश होकर गिर गया।

इसके साथ ही कालू के साथ खेल रहे बच्चों ने रोते हुए शोर मचा दिया। बच्चों के शोर और​ रोने की आवाज सुनकर उसकी मां​ और दूसरे पडोसी मौके पर पहुं​चे। इसके बाद उन्होंने वहां से मुर्गे को भगाया​ और आनन-फानन में बच्चे को लेकर छुटमलपुर ​के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।​ वहीं, पूरे इलाके में मुर्गे द्वारा बच्चे की हत्या किए जाने की घटना चर्चा ​का विषय बनी हुई है।   ​       ​