Ram Mandir की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन, कई दिनों से थे बीमार

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 11:08 AM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बना भव्य और दिव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन हो गया है। उनका निधन आज शनिवार सुबह 6ः45 पर हुआ। उन्होंने करीब 90 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर अभी घर पर ही है। सुबह 11ः00 बजे मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बीमारी के चलते हुआ निधन
बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित कई दिनों से बीमार थे। वह एक गंभीर बीमारी की चपेट में थे, जिसकी वजह से आज उनका निधन हो गया। लक्ष्मीकांत प्राणप्रतिष्ठा आयोजन में पुजारियों की टीम में शामिल थे। उन्होंने राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा में 121 पुरोहितों का नेतृत्व किया था।

सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य थे लक्ष्मीकांत दीक्षित
लक्ष्मीकांत दीक्षित वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य थे। इस विश्वविद्यालय की स्थापना काशी नरेश के सहयोग से की गई थी। आचार्य लक्ष्मीकांत की गिनती काशी में यजुर्वेद के बड़े विद्वानों में होती थी। इतना ही नहीं लक्ष्मीकांत दीक्षित पूजा पद्धति में भी सिद्धहस्त माने जाते थे।  लक्ष्मीकांत दीक्षित ने वेद और अनुष्ठानों की दीक्षा अपने चाचा गणेश दीक्षित भट्ट से ली थी। मूल रूप से महाराष्ट्र के शोलापुर जिले के जेऊर के रहने वाले लक्ष्मीकांत दीक्षित का परिवार कई पीढ़ियों पहले काशी में आ कर बस गया था। उनके पूर्वजों ने नागपुर और नासिक रियासतों में भी धार्मिक अनुष्ठान कराए हैं। 

यह भी पढ़ेंः Mahakumbh 2025: महाकुंभ से पहले स्मार्ट होंगे प्रयागराज के मुख्य मार्गों के ढाबे ,रेस्तरां; योगी सरकार ने बनाई नई नीति
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार महाकुंभ 2025 की तेजी से तैयारियां कर रही है। सरकार यहां पहुंचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मुख्य मार्गों पर बेहतर सुविधाएं देने के लिए ढ़ाबों, रेस्टोरेंट और होटल्स को नया स्वरूप दे रही है। प्रयागराज की क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि प्रयागराज आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं का अनुभव हो, इसके लिए योगी सरकार प्रमुख मार्गों में पड़ने वाले प्रमुख ढाबों, रेस्टोरेंट और होटल्स को स्मार्ट बनाने जा रही है।

​​​​​​​


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static