जज संजय यादव को चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ, इलाहाबाद HC में कुल जजों की संख्या हुई 95

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 02:23 PM (IST)

प्रयागराज:  मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से स्थानांतरित होकर आए न्यायमूर्ति संजय यादव ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की शपथ ग्रहण की।        मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने अपने न्याय कक्ष में आयोजित सादे समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में दो बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाल चुके वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय यादव के शपथ लेने के बाद 160 जजों वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 95 हो गई है।       

बता दें कि 26 जून 1959 को जन्मे संजय यादव जबलपुर उच्च न्यायालय में सिविलए रेवेन्यू एवं संवैधानिक मामलों के नामचीन अधिवक्ता रहे। वह मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रहे। दो मार्च 2007 को जबलपुर उच्च न्यायालय में अपर न्यायाधीश और 15 जनवरी 2010 को स्थायी न्यायाधीश बने। वह छह अक्टूबर से दो नवम्बर 2019 तक और 30 सितंबर 2020 से यहां स्थानांतरित होने तक जबलपुर उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static