'फतवा से नहीं चलेगा देश...', सीएम योगी बोले- माफिया के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं
punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 02:51 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने सहारनपुर पहुंचे। जहां ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब माफिया के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। फतवा से देश नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि पहले माइक लगाकर उपद्रव करते थे। अब माइक निकाल कर सारा झंझट ही खत्म कर दिया है।
सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। सहारनपुर में कई विकास कार्य किए। किसानों के हित के काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के पास अपार संभावनाएं है। पहले यूपी में दंगे होते थे, लेकिन आज यूपी में बेहतर माहौल है। आज यूपी में बिना भेदभाव विकास हो रहा है। सात साल में यूपी की तस्वीर बदली है। पहले की सरकारों में माफियाओं को संरक्षण था। पहले व्यापारी भी असुरक्षित थे। विपक्ष सिर्फ बांटने की राजनीति करता था। विपक्ष भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में पहले माफिया सिर ऊंचा करते घूमते थे। छोटी-छोटी बातों पर दंगा होता था। अब दंगा करने वाले खुद ही कहते हैं कि दंगा नहीं करेंगे। यदि वे दंगा करते तो उन्हें पकड़ कर उल्टा लटका कर मिर्ची का छोंका लगा देते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर विकास की धारा के साथ जुड़कर विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है। दिल्ली से देहरादून के बीच ग्रीन एक्सप्रेस वे बन रहा है। इस विकास की गति को जारी रखना है। सहारनपुर पर मां गंगा और यमुना की कृपा है। यहां का किसान और हस्तशिल्प और कारीगरी दूर तक मशहूर है। उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि जब सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र बना दिया गया था। जब कांवड़ यात्रा पर बैन लगता था, तब तो जातिवादी संगठन नहीं आता था। सबके मुंह सिल दिए जाते थे। अब सहारनपुर विकास की नई गाथा गढ़ रहा है। पिछले 7 साल में यूपी की तस्वीर बदली है अब यूपी में कावड़ यात्रा होती है दंगे नहीं।
ये भी पढ़ें.....
- 'अमेठी ने 15 साल तक निकम्मे सांसद को ढोया,' स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बोला हमला
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और अमेठी से मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंटऑफ इंडिया (पीएफआई) का समर्थन लिया है। गौरीगंज स्थित मेदन मवई गांव के अपने आवास पर ईरानी ने कहा, ''राहुल गांधी ने वायनाड में चुनाव लड़ने के लिए उस आतंकवादी संगठन पीएफआई का समर्थन लिया, जिसने हिंदुओं की हत्या करने के लिए सूची बनाई थी।''