Akhilesh Yadav Birthday: CM योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर दी शुभकानाएं

punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 01:48 PM (IST)

लखनऊ: यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज यानि 1 जुलाई को 49वां जन्मदिन है। इस मौके पर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई का ट्वीट किया।

Content Writer

Imran