मुख्यमंत्री योगी का झांसी दौरा कल, जिले में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने के साथ देंगे 327 करोड़ की सौगात

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 04:01 PM (IST)

झांसी (शहजाद खान) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 नवंबर को जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वो निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर चलाए जा रहे। प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के साथ जिले को 327 करोड़ का सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है।

जिले को देंगे 327 करोड़ की सौगात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 नवंबर को झांसी के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को सुबह लखनऊ से वायु मार्ग से चलकर सुबह 11 बजे झांसी पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह 327 करोड़ से अधिक की धनराशि की 100 से अधिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करने के साथ प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
 PunjabKesari

प्रशासन पूरी तरह से तैयार
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त रूप से प्रमुख स्थानों पर ड्यूटी लगा दी गई है। श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में लगभग 8 से 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

PunjabKesari

11 सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए लगभग 11 सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। बाहर से लगभग एक दर्जन क्षेत्राधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक भी झांसी आ गए हैं। मुख्यमंत्री के गुजरने वाले रास्तों से यातायात को परिवर्तित कर दिया गया है और परिवर्तित मार्गों पर भी यातायात पुलिस की तैनाती कर दी गई है। पार्किंग स्थलों का भी निर्धारण कर दिया गया है। आज सभी पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के संबंध में बिंदुवार जानकारी भी दे दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static