खेलते समय किशोर की यमुना में डूबकर मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

punjabkesari.in Sunday, Jun 18, 2017 - 05:20 PM (IST)

मथुराः मथुरा जिले के गोविंदनगर थाना क्षेत्र कंकोल टीला के पास एक किशोर के यमुना नदी में गिरने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर के शव को पानी से निकाला गया।

वहीं किशोर की मौत से गुस्साए परिजनों ने मथुरा वृन्दावन रोड पर जाम लगा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने के बाद जाम खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार  मृतक किशोर की पहचान सोहिल खान निवासी जयसिंह पुरा के रूप में हुई है। सोहिल अपने दोस्तों के साथ कंकोल टीला पर खेल रहा था। तभी यमुना नदीं में गिर जाने से मौत हो गई।

UP HINDI NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-