मिट्टी में जिंदा दफन हो गए बच्चे, 2 की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 01:00 PM (IST)

इलाहाबादः उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब मिट्टी का टीला ढह गया। जिसके नीचे दबकर 2 बच्चों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

जानकारी के अनुसार घटना घूरपुर क्षेत्र के बीकर गांव की है। जहां के निवासी मूलचंद्र निषाद की पुत्री महिमा (10) और स्वर्गीय जीतलाल की पुत्री कविता (15) और अशोक का 7 वर्षीय पुत्र जीतू मकान की पुताई करने के लिए बीती शाम यमुना किनारे टीले से मिट्टी खुदाई करने गए थे। वे टीले से मिट्टी खोद ही रहे थे कि टीला उनके ऊपर ढह गया। इस घटना के पता चलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

वहीं इस हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिमा और कविता को मृत घोषित कर दिया।